ग्रामीणों को मिलेगी सामाजिक आयोजनों की आधुनिक सुविधा, हरपुर में विकास कार्यों को मिली नई गति
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर में लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास से ही प्रदेश और देश में वास्तविक खुशहाली संभव है। विधायक ने बताया कि हरपुर में बनने वाला यह उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा और महराजगंज जनपद में इस तरह का यह पहला अत्याधुनिक उत्सव भवन होगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा युक्त स्थान मिलेगा, जिससे अनावश्यक खर्च और असुविधाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिलाया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रोहिन बैराज, इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट, नेताजी सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय तथा विभिन्न पुल और विद्यालय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश मदेशिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन पांडेय, भाजपा नेता प्रदीप पांडेय, मुन्नू पांडेय, रविंद्र त्रिपाठी, जोखनाथ पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पेन्द्र राय, कंसल्टिंग इंजीनियर आदित्य चौधरी, ग्राम प्रधान गोपी गौड़, प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक और अधिकारियों द्वारा आम के पौधों का रोपण भी किया गया।