निदेशक द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश चंद्र त्रिपाठी के Grandson कृष्ण कांत त्रिपाठी ने CBSE 12 वीं की परीक्षा में हासिल किए 90% अंक

द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ परिवार में खुशी की लहर 

प्रबंध निदेशक मनोज कुमार त्रिपाठी के सुपुत्र कृष्ण कांत ने बढ़ाया महराजगंज और गोरखपुर जिले का मान 

गोरखपुर!

जनपद गोरखपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जेपी एजुकेशन एकेडमी में अध्ययनरत महराजगंज जिले के नगर पंचायत सोनौली वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थ नगर निवासी कृष्ण कांत त्रिपाठी ने Central Board of Secondary Education (CBSE) की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 90% अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय, महराजगंज और गोरखपुर जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बता दें कि कृष्णकांत त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार एवं The India Express News के निदेशक उमेश चंद्र त्रिपाठी के Grandson तथा प्रबंध निदेशक मनोज कुमार त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी कृष्ण कांत त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि कृष्ण कांत जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहें और समाज व देश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *