ब्लॉक सभागार में प्रधान प्रतिनिधियों का जुटान, रणनीति और रूपरेखा पर होगा मंथन
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज जनपद के नौतनवा ब्लॉक में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार को लेकर अखिल प्रधान संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को दोपहर 01:00 बजे ब्लॉक परिसर स्थित ब्लॉक सभागार में प्रधान प्रतिनिधियों की बैठक सुनिश्चित की गई है।


बैठक में अखिल प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल जोशी, प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अजय धर दुबे, जिला संगठन के उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह तथा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अवध किशोर की मौजूदगी में प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर संगठन की रणनीति, विचार-विमर्श एवं आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक का संचालन राकेश मद्धेशिया के नेतृत्व में किया जाएगा। वहीं बैठक में प्रमुख रूप से विनय मिश्रा, विनय सिंह, अखिलेश सिंह, रघुवर यादव, रामविलास निषाद, लक्ष्मीचंद, राकेश चौधरी, नौनीत मिश्रा और मोहम्मद मुक्ति अख्तर की सहभागिता रहेगी।
ग्राम प्रधान बरवा कला आशुतोष सिंह ने सभी प्रधान साथियों से समय से पहुंचकर अपने विचार रखने और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। बैठक को लेकर क्षेत्रीय प्रधानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।