“रोटी-बेटी का रिश्ता और सुरक्षा दोनों जरूरी”- महराजगंज दौरे पर बोले मुख्यमंत्री योगी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में बड़ा संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं, बल्कि साझा विरासत और “रोटी-बेटी” के रिश्ते से जुड़े मित्र राष्ट्र हैं। दोनों देशों के नागरिक बिना किसी बाधा के एक-दूसरे के यहां आते-जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बौद्ध परिपथ का हिस्सा होने और सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नौतनवा व फरेंदा समेत महराजगंज के नागरिकों को विकास के मामले में खुद को पिछड़ा महसूस नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही नेपाल से रिश्तेदारी या अन्य कार्यों से आने वाले नागरिकों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र का विकास अत्यंत आवश्यक है।