घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों और डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी के निर्देश पर घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने मुख्यालय के सभी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सरदार पटेल की मूर्ति के समक्ष धरना दिया। 

कार्यकर्ताओं ने आम जनता, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की समस्याओं को उठाते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। धरने का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ते दामों से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों को भी खेती-किसानी के कार्यों में बढ़ती लागत का सामना करना पड़ रहा है धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा “आज किसान दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ खाद, बीज और सिंचाई का खर्च बढ़ रहा है, दूसरी तरफ डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसान दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन बढ़ते खर्चों ने उसकी कमर तोड़ दी है।

 

धरने को संबोधित करते हुए अन्य मुख्य वक्ताओं में सदामोहन उपाध्याय, डॉ रामनारायण चौरसिया एवं जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने कहा “देश का युवा रोजगार और भविष्य की चिंता कर रहा है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने हर परिवार को परेशान कर दिया है। गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक सब कुछ महंगा हो चुका है। युवा वर्ग इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा। हम जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।” धरने में मुख्य रूप से इंजीनियर शिवपूजन,रेखा यादव,पूर्णमासी यादव, विधि नारायण वर्मा,राजन शुक्ला, राम नारायण प्रसाद, गोविंद मिश्रा,राजू गुप्ता,बख्शीश अली,उमेश साहनी, राजेंद्र प्रसाद,आनंद कनौजिया,आलोक यादव, हरिराम मौर्य,हरिकेश पटेल, जलालुद्दीन अंसारी, तामेश्वर पांडे,शेष मणि गुप्ता, अभिमन्यु सिंह,दिलीप कुमार,युनुस अंसारी,संदीप तिवारी, इंद्रेश चौधरी,जमील अहमद,महेंद्र,सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर नौजवान पुरुष महिला एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *