सोनौली बॉर्डर पर मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल निवासी युवक के पास मिले 27 एंड्रॉयड फोन

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 मोबाइल फोन संग संदिग्ध युवक गिरफ्तार, जांच तेज़

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज/सोनौली: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले को मोबाइल तस्करी से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस लगातार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।

इसी क्रम में 20 मई 2026 की देर रात चौकी प्रभारी खनुआ उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल अपनी टीम के साथ भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम शेष फरेन्दा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसकी पहचान दिनेश कलवार (37 वर्ष) निवासी भैरहवा, रुपन्देही, लुम्बिनी नेपाल के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 44/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 338 व 340(2) BNS में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन किसी तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *