स्व. राजीव गांधी ने रखी थी आधुनिक भारत के निर्माण की नींव- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महराजगंज
उन्होंने टेक्नोलॉजी और सूचना क्रांति का सपना देखा, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा”
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35 वीं पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि “आधुनिक भारत के निर्माण की नींव स्व. राजीव गांधी ने ही रखी थी। उन्होंने टेक्नोलॉजी और सूचना क्रांति का सपना देखा। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा.”।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की नीतियां और विचार आज भी देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। नि. प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया और सूचना तकनीक, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, कपिलदेव शुक्ला, विनोद सिंह, पूर्णमासी प्रसाद, पूर्व चेयरमेन चंद्रजीत भारती,गोविंद मिश्रा,अम्बरीश शाही,अजय सिंह,संदीप तिवारी,अनुज कुमार,जमील अहमद,अरविंद कुमार,महेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।