महोबा की दलित लड़की पर हुए बर्बर अत्याचार के विरोध में आगामी 25 मई सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज द्वारा महामहिम राज्यपाल को संदर्भित जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महोबा की दलित लड़की जो नीट के परीक्षा की तैयारी कर रही थी और कोचिंग से अपने घर जा रही थी जिसको 16 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाके रखा गया था उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया उसके प्राइवेट अंग को सिगरेट से दागा गया शरीर पर दर्जनों घाव किए गए और फर्जी शादी का नाटक किया गया इस कृत्य के विरोध में और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर 25 मई 2026 दिन सोमवार को दिन में 11 बजे जिला मुख्यालय महराजगंज पर महामहिम राज्यपाल को संदर्भित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से भेजा जाएगा।

आप सभी से निवेदन हैं कि कृपया जिला मुख्यालय पर समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *