जिलों में बढ़ाएगी संगठन की सक्रियता
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तैयार किया 2027 चुनाव का रोडमैप
इसी महीने शुरू होगा प्रदेश व्यापी दौरा
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अगस्त तक यूपी के सभी जिलों का दौरा करेंगे। उनका प्रदेश व्यापी दौरा इसी महीने से शुरू होगा।
दौरे के दौरान हर जिले में विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इतना ही नहीं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। इसके
अलावा बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।
हर जिले में विचार परिवार के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर भी जाएंगे और बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित भी करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, जिलों में संगठन की सक्रियता भी बढ़ाएगी।