विकास की गंगा बहाने वाले ग्राम प्रधान पुरैनिया विनय मिश्रा की खुली पोल, ग्रामवासियों ने दिखाया सड़क बने नाले का वीडियो

उमेश चंद्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज। ग्राम सभा पुरैनिया के लोहसी छोटका टोला में करीब एक वर्ष पूर्व कराए गए खड़ंजा एवं नाली निर्माण कार्य की स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामवासियों का आरोप है कि जिस सड़क और नाली को विकास कार्य के रूप में बनाया गया था, वह महज एक वर्ष के भीतर ही बदहाल होकर नाले का रूप ले चुकी है। जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों द्वारा दिखाए गए वीडियो में खड़ंजा उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि नाली की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है तथा सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उनका कहना है कि एक वर्ष पूर्व बने खड़ंजे और नाली की इतनी जल्दी बदहाल हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। ग्रामवासियों ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने, गुणवत्ता की समीक्षा करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क और नाली की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वहीं, इस मामले में ग्राम प्रधान से संपर्क कर उनके पक्ष को जानने की कोशिश की गई परंतु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *