सैन्य अफसरों से मिलने का था कार्यक्रम
वापसी में सोनौली बार्डर से दिल्ली हुए रवाना
लेफ्टिनेंट जनरल श्री संजीव चौहान का एसएसबी 22 वाहिनी की समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने सोनौली बार्डर पर किया भव्य स्वागत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! आज दिनांक 07/06/2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल श्री संजीव चौहान अपने साथ आए अन्य अधिकारियों के साथ नेपाल से व्यापार एवं पारगमन मार्ग, सोनौली के माध्यम से भारत आगमन किए।
उनके आगमन पर 22 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सोनौली के समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट श्री प्रिया यादव द्वारा उनका विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात अधिकारियों को सूक्ष्म जलपान प्रदान कर आवश्यक औपचारिकताओं का निर्वहन किया गया। इसके उपरांत वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल श्री संजीव चौहान का नेपाल भ्रमण नेपाल के वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय समन्वय एवं आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने, भूतपूर्व भारतीय सैनिकों से भेंट एवं विचार-विमर्श करने तथा विभिन्न शासकीय एवं आधिकारिक कार्यों के संपादन हेतु किया गया था।