नौतनवा मिलिट्री कैंप में गोरखा ब्रिगेड कमांडर का दौरा, पूर्व सैनिकों की सेवाओं की सराहना

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवा, महराजगंज | 7 जून 2026

नौतनवा स्थित मिलिट्री कैंप में रविवार को प्रातः 10 बजे गोरखा ब्रिगेड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान का महत्वपूर्ण दौरा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों एवं गोरखा भूतपूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जीआरडी कुनरा घाट के कमांडेंट ब्रिगेडियर एम.एस. बेन्स, लेफ्टिनेंट कर्नल बोलगी बेय सहित गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सार्जेंट नर बहादुर राना, कैप्टन डमर बहादुर गुरुंग, कैप्टन श्याम किशोर थापा, नरेश राना (SM), राम कुमार थापा, तूल बहादुर थापा, लील बहादुर राना, हेम बहादुर आले, मनोज थापा, रिखीराम थापा समेत अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान ने पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने विशेष रूप से पेंशनरों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने सेना और पूर्व सैनिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा कल्याणकारी गतिविधियों को आगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *