आईपीएस अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाला टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार 

देश छोड़कर भागने की तैयारी में था जहांगीर खान, STF ने नेपाल बॉर्डर से दबोचा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद STF ने विशेष अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। 

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बडी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता जहांगीर खान को भारत नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले की फालता सीट से चुनाव लडने वाले जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली, डराने धमकाने और चुनावी गड़बड़ी करने के आरोप में फालता थाने में सात एफआईआर दर्ज थीं। कलकत्ता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर मिली अंतरिम राहत खत्म होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहे थे और देश छोडकर नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और उनके करीबियों के फोन ट्रैक करके उन्हें उत्तर बंगाल में सीमा के पास एक होटल से धर दबोचा और अब उन्हें वापस कोलकाता लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *