सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता, चार माह से लापता युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली, महराजगंज। सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक पुराने मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चार माह से लापता युवती को सकुशल बरामद कर लिया है तथा मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश, क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार थाना सोनौली में दिनांक 27 जनवरी 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 05/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ 7 जून 2026 को थाना क्षेत्र के कुनसेरवा-धौरहरा मार्ग स्थित नहर के पास पहुंचे, जहां से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी हरिश्चन्द्र गौतम (22 वर्ष) पुत्र राजू गौतम निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद पीड़िता एवं आरोपी को थाना सोनौली लाया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

– उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार

– कांस्टेबल विशाल सिंह

– रिजर्व कांस्टेबल भानू प्रसाद

– महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान

सोनौली पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *