जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज 08 मई 2026, जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं राजकीय आईटीआई महराजगंज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक-09.06.2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आईटीआई धनेवा-धनेई के कैम्पस में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्रकी कम्पनी ध्रुव ट्रान्समिशन लिमिटेड जो आटोमोटिव वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रीक कंपोनेन्ट्स की अग्रणी कम्पनी है जो भारत एवं वैश्विक बाजार में प्रमुख आटोमोबाईल उद्योग की सेवाएँ प्रदान करती है के प्लेसमेंट अधिकारी उपस्थ्ति रहकर अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों हेतु करेंगें।

चयन की प्रकिया एप्टीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिक ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते है। अभ्यर्थी अपने साथ फोटो, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के दो फोटो, शैक्षणिक दस्तावेज, एवं अपने बायोडाटा के साथ प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई धनेवा-धनेई के कैम्पस में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।

उक्त मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *