विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया 400 मीटर सीसी रोड का शिलान्यास, हरियाली वार्ड को मिली विकास की नई सौगात

वार्ड संख्या-6 में करोड़ों की योजनाओं के बीच सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ

मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली के वार्ड संख्या-6 (हरियाली वार्ड) में विकास कार्यों को गति देते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरुवार को 400 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क एनएच-24 से सटे कृष्ण मुरारी जायसवाल के आवास से अजय चौहान के आवास तक निर्मित की जाएगी।

यह निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसका क्रियान्वयन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, महराजगंज द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों और नगर क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं।

शिलान्यास के अवसर पर ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा,वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी,अंगद शुक्ला,प्रमीत मिश्रा, संतोष पाण्डेय, राम अशीष त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, ज्ञान चंद, ज्वाला शुक्ला,अंगद गौतम, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, राजेश्वर,केसर, राजेश्वर,सागर विश्वकर्मा, रिंकू मिश्रा, प्रमोद तिवारी,अजय चौहान, राहुल शुक्ला,प्रिंस शुक्ला,विकास जैन, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप त्रिपाठी, श्रीष पांडे सभासद राजेश गुप्ता, वकील अहमद, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल,रवि वर्मा, पूर्व प्रधान लालमन, हरिशचंद्र पाठक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *