उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज 11 जून 2026, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के स्थायी पात्रता सूची बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त ग्राम सचिव, कम्प्यूटर आरेटर व आवास सहायक उपस्थित थे।
आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की एस0ओ0पी0 निगर्त की गयी जिसके अनुसार जनवरी 2025 से 15 मई 2025 तक सर्वे कार्य किया गया। पुनः भारत सरकार के निर्देशानुसार नये लाभार्थियों का डाटा कैप्चर करने हेतु समय सीमा 14 अक्टूबर 2025 कर दिया गया, जिसके अनसुार कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी।

जनपद महराजगंज में 81142 परिवारों का सेल्फ सर्वे एवं 12914 परिवारों का एसिस्टेड सर्वे सर्वेक्षणकर्ता द्वारा (120 लेखपाल व 188 ग्राम सचिव) कुल 94056 परिवारों का सर्वे किया गया है। कुल 81142 सेल्फ सर्वे डाटा का कारोबरेशन सर्वेक्षणकर्ताओं (लेखपाल व ग्राम सचिव) द्वारा किया गया। कुल 94056 परिवारों में से आवास साफ्ट द्वारा रैण्डम आधार पर कुल 34707 परिवारों की चेकिंग चेकर (ए०डी०ओ० स्तर) द्वारा किया गया है।
इसके पश्चात अपात्र परिवारों के डिलिशन हेतु भारत सरकार द्वारा 31067 एक्सेप्टेड केस व 62989 डिस्प्यूट केस के रुप में डाटा उपलब्ध कराया गया, जिसमें से 12788 डिस्प्यूट डाटा का पुनः सत्यापन ए०डी०ओ० स्तर के अधिकारियों द्वारा कराया गया।
उपरोक्त प्रक्रिया के उपरान्त वर्तमान में स्थायी पात्रता सूची बनाने के संबंध में पूर्व में किये गये सर्वे में से सिस्टम जनरेटेड पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करा दी गयी है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ग्राम पंचायतों की बैठक हेतु रोस्टर निर्गत किया गया है। ग्राम सभा की बैठक में प्रत्येक पात्र लाभार्थियों के विवरण / तथ्यों का पुनः सत्यापन किया जायेगा। यदि किसी लाभार्थी का फैक्ट त्रुटिपूर्ण है तो उसे अपडेट करने की कार्यवाही ग्राम पंचायत द्वारा की जायेगी। बैठक के समय बैठक का फोटोग्राफ एप के माध्यम से अपलोड किया जायेगा तत्पश्चात विकास खण्ड स्तर से फैक्ट को अपडेट कर ग्राम सभा की कार्यवाही लिखकर निवर्तमान प्रधान/प्रशासक व ग्राम सचिव के हस्ताक्षर से आवास साफ्ट पर अपलोड किया जायेगा।
उपरोक्त समस्त प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करने व ससमय कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।