उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां तहसील में शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित 06 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा ।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी द्वारा पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाये। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने का 1 करोड़ का बीमा कराये तथा विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाये। सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाये और सभी विभागों के सर्वे छापों का
कानून समाप्त किया जाये, बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाता है अतः बिल में लगने वाले फिक्स चार्जेज एवं मिनिमम चार्जेज समाप्त किये जाये।

व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाये। आशा एवं विश्वास है कि आप उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग किया गया।

इस दौरान किशोर मद्धेशिया, अनिल श्रीवास्तव, वीरेंद्र जायसवाल, दिनेश वर्मा, रमेश जायसवाल, विंध्याचल मद्धेशिया, सचिन श्रीवास्तव, संतोष सहारा, संजय आदि व्यापार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *