अपराधियों के साथ मिलकर वसूली गैंग चला रहा था दरोगा,एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
मथुरा! मथुरा में एसएसपी श्लोक कुमार ने अपराधियों से मिली भगत कर अवैध वसूली करने वाले एक एसआई को गिरफ्तार करा लिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि जिस खाकी पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी खाकी को शर्मसार करने का आरोप एक दरोगा पर लगा है। बताया जा रहा है कि एसआई साहब दो नामजद अपराधियों के साथ मिलकर कथित वसूली गैंग चला रहे थे।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई और आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध वसूली और अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जनता अब सवाल उठा रही है कि जब कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने लगें, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।