शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए

सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान

कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को तोड़कर नीचे फेंक देने के मामले को लेकर कल कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और तमाम सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी महोदय को लिखित रूप में और मिलकर अवगत कराया था जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी पीएनसी (PNC) के अधिकारियों और नगर पालिका परिषद नौतनवां के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था की तत्काल उस मूर्ति को संरक्षित किया जाए और कोई भी भूमि तत्काल चिन्हित कर उक्त शहीद की मूर्ति की स्थापना की जाए किंतु पीएसी के अधिकारी और अर्थशास्त्री अधिकारी की लापरवाही का एक गंभीर नमूना प्रस्तुत हुआ है जब एक कुत्ता उक्त शहीद की मूर्ति पर पेशाब कर रहा है। इससे ज्यादा निंदनीय कृत्य कोई और नहीं हो सकता।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने इस घटना को भी व्हाट्सएप के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया है और आप मीडिया समूह के माध्यम से आग्रह किया है कि तत्काल जिम्मेदार पी एन सी अधिकारी /कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नौतनवां के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे। कल तक यदि मूर्ति का स्थापना हेतु कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार को कांग्रेस पार्टी तहसील मुख्यालय नौतनवां पर जोरदार धरना और प्रदर्शन करेगी।

इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल और वरिष्ठ एडवोकेट नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने भी जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को सम्मान पूर्वक यथोचित स्थान पर स्थापित कर एक बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *