अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, योग सत्र का आयोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज, 15 जून 2026, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के क्रम में महन्त दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, महराजगंज में भव्य उद्घाटन समारोह एवं योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री संजय पांडेय जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ जनपद स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *