मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज 15 जून 2026, उ0प्र0 राज्य हज समिति, सरोजनी नगर, लखनऊ के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री तन्मय द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया कि हज व उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार द्वारा हज-2027 के सम्बन्ध में प्रारम्भिक व्यवस्थाओं हेतु प्रपत्र दिनांक 29 मई, 2026 को जारी किया गया है, जिसके अन्तर्गत हज-2027 (1448 हि0) के लिए इच्छुक हज आवेदकों को अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी हैं जिसमें हज-2027 की अधिकारिक घोषणा शीघ्र की जायेगी।
हज-2027 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा, हज-2027 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है। नये जारी पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पासपोर्ट में सरनेम /लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।
अतः जनपद के हज यात्रा-2027 पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि आवेदन हेतु उपरोक्तानुसार आवश्यक तैयारी कर लें, जिससे हज आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।