अमेरिका में 3700 किमी की शांति पद यात्रा करने के बाद आलोका नाम का एक श्वान रविवार को सोनौली के रास्ते भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) पहुंचा

अब ग्लोबल पीस एम्बेसडर डाग बन चुका है कोलकाता की सड़कों पर छुट्टा घूमने वाला श्वान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! कोलकाता की सड़कों पर घूमने वाला एक साधारण भारतीय छुट्टा श्वान अलोका अब ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉग बन चुका है। बौद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका में 3,700 किलोमीटर की ऐतिहासिक शांति पदयात्रा पूरी करने के बाद वह भारत लौट आया है। सोनौली के रास्ते वह नेपाल के लुंबिनी गया।

अलोका ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ टेक्सास से वाशिंगटन डीसी तक 3,700 किलोमीटर की वॉक फॉर पीस पूरी की है। दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाने के बाद वह भारत वापस आ गया है। यहां सारनाथ और दिल्ली जैसे शहरों में उसका स्वागत किया गया। इस शांति दूत श्वान ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु
अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

उसके माथे पर कुदरती तौर पर दिल का निशान बना हुआ है और सोशल मीडिया पर उसके लाखों प्रशंसक हो गए हैं। कुशीनगर की यात्रा करने के बाद रविवार को सोनौली के रास्ते वह लुंबिनी पहुंचा और आज भैरहवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट से काठमांडू चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *