मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज, 16 जून 2026, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर अंकित निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हैंडओवर कराएं साथ ही जिन निर्माण परियोजनाओं में समय सीमा बढ़ाने की आवश्यकता है उसको अपने विभागाध्यक्ष से व्यक्तिगत रुचि लेकर समयावधि बढ़वाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन कार्यों को पूर्ण कराएं।
जिलाधिकारी महोदय ने कार्यदायी संस्थावार परियोजनाओं के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से ली। निर्माण कार्य परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग/कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि आवश्यकता अनुसार मेरे स्तर से अर्धशासकीय पत्र भी जारी कराएं, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में शीघ्रता लायी जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे राजेंद्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित कार्यदाई संस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारी व विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।