एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। 

बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व अन्य मादक प्रदार्थ सामग्रियों के तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए। 

बैठक के पूर्व आईजी ने नोमेन्स लैंड का पैदल दौरा कर बारीकी से खुले सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा , समस्या को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। नेपाली नागरिकों के सुविधा के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नेपाली भाषा साइन बोर्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों एवं हाल में की गई सफल बरामदगियों की भी जानकारी प्राप्त की तथा 22 वीं वाहिनी के जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीआईजी गोरखपुर मुन्ना सिंह, एसएसबी 66 वाहिनी कमांडेट जगदीश धाबाई, सहायक कमांडेट 22 वाहिनी प्रदीप मेढ़ी, सहायक कमांडेट सी. विवेक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *