हम रिश्ते निभाने आए हैं जन-जन से प्रज्जवल का नाता है – ताहिर अली वरिष्ठ नेता राप्रपा 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! मैंने अपने आदरणीय राजनीतिक गुरु स्वर्गीय दीपक बोहरा जी के साथ राजनीति में कई कठिन और अच्छे-बुरे दिन देखे हैं। लेकिन उनके साहस से मैंने यह सीखा कि जब भी वे कहीं गिरते या मुश्किल में पड़ते थे, तो तुरंत खड़े होकर जनता के दुख-सुख में साथ खड़े हो जाते थे।

आज जो परिणाम आया है, वह शायद हमने कल्पना भी नहीं की थी। देश में सर्वसत्तावादी ताकतों के प्रति जनता के आक्रोश का असर हम पर भी पड़ा है। लेकिन मुझे पता है कि आप, प्रज्वल बोहरा, दिल से बेहद साफ इंसान हैं। जीतें या हारें, आखिरकार जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी आप और हमारे कंधों पर ही है।

सबको यह विश्वास भी है कि जनता के असली सेवक दीपक बोहरा जी द्वारा रोपा गया संगठन राप्रपा (राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी) ही जनता के लिए काम करेगा। इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जल्द ही जनता के मन और मस्तिष्क में यह बात और मजबूत होगी कि प्रज्वल बोहरा ही दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले नेता हैं। हम राप्रपा के साथियों में अगर कहीं कोई कमी या कमजोरी है, तो उसे सुधारकर पूरी लगन के साथ जनता की सेवा में लगना होगा।

जो आम मतदाता हमें प्यार देकर वोट देते हैं और जो नेता-कार्यकर्ता दिन-रात चुनाव में मेहनत करते हैं, उनके प्रति मैं दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

हम रिश्ते निभाने आए हैं, जन-जन से प्रज्वल का नाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *