संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति को लेकर नेताओं ने रखे अपने विचार
महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक
13 जुलाई को दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जनपद मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों उत्तर प्रदेश के नए कांग्रेस प्रभारी एवं अखिल भारतीय अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा लखनऊ में दिए गए दिशा निर्देशों का कार्यकर्ताओं में प्रचार प्रसार किया गया और संगठन के आगे आने वाले कार्यक्रम की एक विस्तृत रूपरेखा बनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेटने कहा कि आज देश में भगवान राम की चंदा चोरी और नौजवानों के हो रहे पेपर लीक की समस्या सबसे बड़ी है और जननायक राहुल गांधी इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है इसी विषय में लेकरआगामी 13 जुलाई दिन सोमवार को महाराजगंज मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया जिसमें जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता भाग लेंगे और चंदा चोरी के सवाल को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे ,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नि वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की लखनऊ में राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक में प्रभारी महोदय द्वारा यह निर्णय लिया गया की डेढ़ महीने के अंदर संगठन को संगठन सृजन अभियान के तहत जो बूथ स्तर तक का गठन किया गया है उसकी मौके पर जाकर समीक्षा सभी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा की जाएगी और उसमें कमी पाए जाने पर तत्काल उसको बदलकर नया सेक्टर का व्यक्ति तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश सचिव झिनकू चौधरी और वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे ने कहा की बहुत दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी को एक ऐसा मुद्दा मिला है जिसको लेकर कार्यकर्ता जागरूक हो और गांव में भगवान राम के चंदा चोरी के प्रश्न को प्रभावी ढंग से पहुंचा दे तो आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जमानत जप्त हो जाएगी ।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया एवं बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने पिछली बैठक में किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया और आने वाले प्रस्ताव पर विचार करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया । बैठक में किस्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अकील अहमद की प्रेरणा से नरसिंह उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, गुड्डू कुमार सहित कई लोगों ने आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विजय सिंह एडवोकेट ने सभी साथियों का कांग्रेस में हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता गोपाल शाही जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौरसिया, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, जिला महासचिव अम्बरीष शाही, अफजल अब्बासी, बख्शीश अली, जिला अनुसूचित अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, शिक्षक नेता दीपचंद तिवारी, व्यापारी नेता संतोष मोदनवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के अनिल चतुर्वेदी, जिला सचिव घनश्याम गुप्ता, गोलू मिश्रा, वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे एवं देवेंद्र उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्षगण दिनेश यादव, शंकर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद युनुस अंसारी ,आनंद कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद, तामेश्वर पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने पर बोल दिया।
बैठक में अन्य के अतिरिक्त संदीप तिवारी सभासद हरिलाल राही, अकरम सुलेमानी, महेंद्र कुमार भारती, जमील अहमद, रविंद्र निषाद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।