बुटवल के चरगें रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की हालत नाजुक

तेज रफ्तार बनी आफत! चरगें रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट से मचा हड़कंप, दोनों घायलों का इलाज जारी

मनोज कुमार त्रिपाठी 

बुटवल (नेपाल): बुटवल के समीप चरगें रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *