नेपाल में बेचता था वाहन, दो बाइकें व नकदी बरामद
मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, 5120 नेपाली रुपये और 630 भारतीय रुपये बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर (45 वर्ष) पुत्र गोविंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो महाराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी बलिराम गुप्ता वाहनों की डुप्लीकेट चाबी बनाकर उनके लॉक खोलता था और फिर उन्हें नेपाल ले जाकर औने-पौने दामों पर बेच देता था। वह एक अभ्यस्त शातिर अपराधी है।
इस गिरफ्तारी से थाना नौतनवां में पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2026 (धारा 303(2), 317(2), 336(2) बीएनएस), थाना फरेन्दा में पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) और थाना पुरंदरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) जैसे कई अपराधों का सफल अनावरण हुआ है।
इनमें से एक मामला वीर बहादुर पुत्र राजू राय निवासी ग्राम जिगिना, थाना परसामिलक, जनपद महाराजगंज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। वीर बहादुर ने नौतनवां थाने में सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP56M3728 रतनपुर बाजार से चोरी हो गई थी। इसी संबंध में नौतनवां थाने में में सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP56M3728 रतनपुर बाजार से चोरी हो गई थी। इसी संबंध में नौतनवां थाने में मु0अ0सं0 114/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।