भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खेसारी का जलवा, ‘मेहरबान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

कृष्ण कांत त्रिपाठी

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहरबान’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। करीब तीन मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन, पारिवारिक रिश्तों और संघर्ष की कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए हर मुश्किल से टकराता है। उनका दमदार अंदाज और भावनात्मक अभिनय फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ट्रेलर की खासियत मानी जा रही है। वहीं महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि इसका निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीत कृष्णा बेदर्दी का है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। छायांकन (DOP)) आर. आर. प्रिंस, संपादन प्रवीण राय, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्शन निर्देशन दिलीप यादव, कला निर्देशन रविंद्र नाथ गुप्ता और वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने संभाला है।

पोस्ट-प्रोडक्शन का काम आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि ‘मेहरबान’ उनके करियर की ऐसी फिल्म है, जिसमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को पूरी ईमानदारी और मेहनत से बनाया है। उन्हें विश्वास है कि ट्रेलर की तरह फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से फिल्म को आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *