उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! फरेंदा के पुराने स्वास्थ्य केंद्र में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आनंद नगर की मिली भगत से ठेकेदारों द्वारा गिट्टी बालू मौरंग का अवैध स्टॉक केन्द्र बना दिया गया है जिससे अस्पताल परिसर में चलने वाले होम्योपैथिक चिकित्सालय तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ उक्त अस्पताल परिसर में ट्रक/लोडर से निर्माण सामग्री अनलोड करने से प्रदूषण भी बढ़ गया है। बीच बाजार में उक्त अस्पताल स्थित होने से लोगों को अस्पताल जाने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा टैक्सी स्टैंड भी उसी परिसर में बना दिया गया है।
उक्त बातों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुसूचित जिला अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद ने एक शिकायती पत्र जो जिलाधिकारी महाराजगंज को संदर्भित था उसे अपर जिलाधिकारी प्रशासन ,महाराजगंज को मिलकर सौंपा गया और अपेक्षा की गई की सभी चीजों का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अविलंब कर दिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए एक व्यापक जन आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन पर होगी।
प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी को सुझाव दिया की अस्पताल परिसर को अगल-बगल के लोगों द्वारा धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है उसे भी उप जिलाधिकारी फरेंदा के समन्वय से एक राजस्व टीम बनाकर उसका सीमांकन कर दिया जाए जिससे अतिक्रमण को रोका जा सके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज को इस विषय में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया गया।
कांग्रेस की चेतावनी है कि यदि इन बातों का जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग संज्ञान नहीं लेता है तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।