मनोज कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर/महराजगंज। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महाराजगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने गोरखपुर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन रोमांचक संघर्ष के बाद उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

प्रतियोगिता में महाराजगंज के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम मंडल स्तर पर गौरवान्वित किया। टीम की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला तथा जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि विद्यालय के कर्मठ प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। उनके मार्गदर्शन, खिलाड़ियों के अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि महाराजगंज की टीम ने मंडलीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जिले के खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
