मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरेंदा में सम्पन्न हुआ भव्य आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

फरेंदा! मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज फरेंदा विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह समारोह आनंदनगर स्थित खेलो इंडिया कैंपस के सभागार में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के लोकप्रिय विधायक वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महाराजगंज, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा, बृजमनगंज एवं धानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. रामनारायण चौरसिया, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य, अरविंद मौर्य तथा सभासद मुकेश सिंधी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय वीरेंद्र चौधरी ने नवविवाहित वर-वधुओं को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित करते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *