नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोनीत होने पर डॉ. रामनारायण चौरसिया का भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आनंदनगर महराजगंज! कांग्रेस संगठन द्वारा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आनंदनगर स्थित फरेंदा विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र चौधरी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह एडवोकेट ने माल्यार्पण कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. चौरसिया के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों से कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लाभ प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. रामनारायण चौरसिया ने वर्ष 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति एवं प्रख्यात समाजशास्त्री प्रोफेसर एस.पी. नागेन्द्र के निर्देशन में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय माननीय हर्षवर्धन जी के मार्गदर्शन में राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी प्रारंभ की। उनकी पत्नी वर्ष 2000 से 2005 तक फरेंदा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनसेवा कर चुकी हैं।

कार्यक्रम में फरेंदा प्रभारी राजन शुक्ला, हनुमान कनौजिया, अमरमणि पासवान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव , झिनकू चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेश यादव (ग्राम प्रधान), चंदन तिवारी, प्रदीप कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), अरविंद यादव, चुन्नू दुबे, लक्ष्मीकांत तिवारी, संदेश जायसवाल, राजू चौधरी, रियाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने डॉ. रामनारायण चौरसिया के सफल नेतृत्व एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *