निचलौल के इटहिया मंदिर के प्रांगण में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
13 जुलाई दिन सोमवार को होने वाले महाराजगंज में प्रदर्शन एवं सभा की तैयारी के लिए एक बैठक प्रसिद्ध धाम इटहिया मंदिर निचलौल पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया एवं संचालन वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कल महाराजगंज में होने वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। निचलौल की सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर सोहगीबरवा तक के कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसलिए निचलौल के कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि वह सैकड़ो की संख्या में आंदोलन में भाग लें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला एवं जिला उपाध्यक्ष तथा सिसवा विधानसभा के प्रभारी विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं का परिवार विवरण बैठक में प्रस्तुत किया और विश्वास दिलाया कल की होने वाले प्रदर्शन एवं सभा में निचलौल ब्लॉक की भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित होगी तथा सड़क पर उतरकर कार्यकर्ता पड़ोसी राम के चढ़ावा चोरी और नौजवानों के लगातार हो रहे पेपर लीक का विरोध करेंगे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव /सह प्रभारी अफजल अब्बासी ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रनाथ द्विवेदी संदीप त्रिपाठी इंद्रमणि यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं से जोश खरगोश के साथ कल के प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में अन्य अतिरिक्त मनोज सिंह मंसूर अली अन्नपूर्णा मिश्रा सद्दाम हुसैन उसका करवाओ शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।