गौतम बुद्ध भवन की 42 दुकानों की आरसी वापस
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा महराजगंज!
महाराजगंज जिले के फरेन्दा स्थित गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन की 42 दुकानों के खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा जारी आरसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) को वापस ले लिया गया है। यह निर्णय स्थानीय कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी के निरंतर प्रयासों के बाद तहसीलदार द्वारा लिया गया। यह कदम न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उठाया गया।
इस फैसले से सभी 42 दुकानदारों में खुशी का माहौल है। व्यापारियों ने फरेन्दा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर वीरेंद्र चौधरी का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने कहा कि विधायक वीरेंद्र चौधरी हमेशा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर और संवेदनशील रहते हैं। उनके प्रयासों से उन्हें राहत मिली है और उन्हें विश्वास है कि विधायक आगे भी जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्रिय रहेंगे।