वियतनाम में नेपाली कलाकार माधव कल्पित को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, नेपाल की कला-संस्कृति का बढ़ाया मान

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नेपाल की कला, साहित्य और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले नेपाली कलाकार माधव कल्पित को वियतनाम में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें नेपाल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

YouTube player

 

क्षितिज नाट्य प्रतिष्ठान नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष और नागरिक बचाउ दल नेपाल के पार्टी सभापति माधव कल्पित को 8 मार्च 2026 को वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बा ना हिल्स में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान दा नांग फाइन आर्ट एसोसिएशन द्वारा वियतनाम में मनाए जा रहे नववर्ष 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया।

संस्था ने बताया कि कल्पित ने नेपाली साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए “एक ईंट अभियान” चलाया, जिसके माध्यम से बहुजातीय सांस्कृतिक संग्रहालय और सुविधासंपन्न झापा नाटक घर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

मलेशिया और वियतनाम के एक सप्ताह के पारिवारिक दौरे के दौरान कल्पित ने कई मंचों से नेपाल की समृद्ध संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नेपाली कला को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उनके कार्यक्रमों और कलाकारों के साथ हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान से प्रभावित होकर वियतनामी कलाकारों ने विदाई के समय उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया।

इस बारे में जानकारी क्षितिज नाट्य प्रतिष्ठान नेपाल की उपाध्यक्ष और कल्पित की पत्नी सुजना खतिवड़ा ने दी। परिवार के अनुसार, कनाडा के टोरंटो से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर कर चुके उनके पुत्र समिन और सनदी लेखापाल बहू आयुषा के विवाह के बाद कल्पित परिवार एक सप्ताह के विदेशी दौरे पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *