15 घंटे की मेहनत, 28 डिलीवरी… कमाई जानकर रह जाएंगे दंग !!

डिलीवरी बॉय का वीडियो हुआ वायरल

द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो 

उत्तराखंड ! उत्तराखंड में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डिलीवरी बॉय बताता है कि उसने पूरे 15 घंटे तक काम किया और इस दौरान 28 ऑर्डर डिलीवर किए, लेकिन पूरे दिन की उसकी कुल कमाई सिर्फ ₹763 ही हुई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे गिग वर्कर्स की कठिन जिंदगी का उदाहरण बताते हुए कंपनियों की भुगतान व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

कई लोगों का कहना है कि इतनी कम कमाई के कारण डिलीवरी बॉय और अन्य वर्कर्स को लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ यूजर्स ने सरकार और कंपनियों से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की परिस्थितियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।

लोगों का यह भी कहना है कि ऐसी परिस्थितियां देश में बेरोजगारी की समस्या को भी बढ़ावा देती हैं। कई बार मजबूरी में लोग अपनी जीवनशैली चलाने के लिए गलत रास्तों की ओर भी मुड़ जाते हैं। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस स्थिति के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है— कंपनियां या सरकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *