मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा/रूपन्देही (नेपाल)। रूपन्देही के सैनामैना नगर में “नागरिक बचाउ महाअभियान, सैनामैना नगर समिति” के तत्वावधान में मीटर ब्याज, लघुवित्त संस्थाओं और बैंकों की कथित ज्यादतियों के विरोध में शांतिपूर्ण खबरदारी सभा आयोजित की जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि पीड़ितों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। अभियान के माध्यम से न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई जाएगी। साथ ही लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया है।
आयोजकों ने कहा कि पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी और संबंधित पक्षों से समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
यह शांतिपूर्ण खबरदारी सभा नेपाली संवत 2083 असार 31 (लगभग मध्य जुलाई 2026) को रूपन्देही जिले के सैनामैना स्थित कॉलोनी चोक पर आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ितों और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।