मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली बॉर्डर, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों ने परमिट बनवाने के नाम पर बड़े पैमाने पर कथित अतिरिक्त वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि नेपाली भंसार (कस्टम) और रोड परमिट का निर्धारित शुल्क अलग होने के बावजूद भारतीय मुद्रा में अधिक रकम ली जा रही है।

आरोप है कि “सर्विस चार्ज” और “ऑनलाइन चार्ज” सहित विभिन्न मदों का हवाला देकर यात्रियों से ₹500 से ₹1000 तक अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। इससे प्रतिदिन सीमा पार करने वाले लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
यात्रियों ने संबंधित प्रशासन और नेपाल के जिम्मेदार विभागों से इस कथित वसूली की जांच कराने, निर्धारित शुल्क की सूची सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने तथा यदि कहीं अनधिकृत वसूली हो रही है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।