मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर माननीय राहुल गांधी को धन्यवाद- वीरेंद्र चौधरी 

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से किया स्वागत 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ महराजगंज! प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम जी का संपूर्ण जीवन दलित, वंचित और शोषित समाज के उत्थान तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और विचार भारतीय लोकतंत्र तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य तनुज पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, विधायक आराधना मिश्रा सहित देश भर के अनेक दलित नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और चिंतक उपस्थित रहे।

लखनऊ आगमन पर लखनऊ एयरपोर्ट पर विधायक वीरेंद्र चौधरी द्वारा माननीय राहुल गांधी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *