एसडीएम ने जूस पिलाकर सोनौली मे चल रहा एक दिवसीय धरना समाप्त कराया 

प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सोनौली कस्बे के राम-जानकी चौक पर शुक्रवार को जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों के मामले को लेकर हिन्दू धर्म गौशाला एवं भारतीय जनता पार्टी नौतनवां-सोनौली से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। 

उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त किया और शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया।

धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर भी सरकार को ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है।

धरने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं। जिसमें पेपर लीक पर सख्त कानून, NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले शिक्षा माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच कर उचित पाए जाने पर सरकार वार्ता के माध्यम से समाधान निकाले, अन्यथा कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आंदोलनों अथवा अन्य घटनाओं में घायल छात्र-छात्राओं और प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

धरना-प्रदर्शन में ओम प्रकाश वर्मा, नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रेमनाथ सिंह, नन्हे जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राजू जायसवाल, संजीव जायसवाल तथा बिशुनदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

एसडीएम नौतनवां स्वयं धरनास्थल पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उन्होंने ज्ञापन-प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को शासन एवं केंद्र सरकार तक भेजा जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना एकदिवसीय धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की निगरानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और धरना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *