मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बलैनो कार से भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा में वाहन संख्या UP56AY1907 वाली बलैनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी तथा 275 फेयर एंड लवली क्रीम ट्यूब बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा, निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना फरेन्दा पर धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, रिजर्व कांस्टेबल गौरव वर्मा और रिजर्व कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।

