मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज, 13 अगस्त 2026 ! मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कार्य-योजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने और सभी विभागों को अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाएं।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने पर्यटन परियोजनाओं की गति को तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि परियोजनाओं में विलंब की दशा में सम्बंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध पत्र प्रेषित करें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने बी, सी और डी ग्रेड वाली योजनाओं में प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि योजनाओं की प्रगति पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े और जनपद की रैंकिंग में सुधार करें।
बैठक मे जिला विकास अधिकारी श्री बी. एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक श्री राम दरश चौधरी, डीएसटीओ श्री निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी सुश्री श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी श्री कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

