रोहिन बैराज हादसा में मृतक युवकों के परिजनों से मिले विधायक ऋषि त्रिपाठी, राहत सहायता तत्काल देने के निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! रोहिन बैराज में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्राम महुअवा पहुंचकर मृतक प्रिन्स वर्मा पुत्र विनय वर्मा एवं मोनू सहानी पुत्र पवन सहानी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

 

 

विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने शासन द्वारा आपदा राहत के अंतर्गत अनुमन्य सहायता राशि पीड़ित परिवारों को तत्काल उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी नौतनवां को निर्देशित किया।

 

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक व्यक्त किया तथा नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

रोहिन बैराज में हुए इस हादसे से ग्राम महुअवा में अभी भी शोक का माहौल है। हादसे में दो युवकों की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *