इंडिया एक्सप्रेस न्यूज की खबर का असर: ढही नाली को आनन-फानन में किया गया दुरुस्त

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवा। द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज की खबर का असर देखने को मिला। PWD कार्यालय के सामने , साक्षी पैथोलॉजी के बगल समेत कई स्थानों पर ढही हुई नाली को आनन-फानन में दुरुस्त कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में कहीं करीब तीन इंच तो कहीं चार इंच की ढलाई दिखाई दे रही है। लोगों ने निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नाली इतनी कमजोर बनाई गई थी कि निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गई, तो इसकी गुणवत्ता की जांच जरूरी है।

 

 

द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज द्वारा नाली के निर्माण और उसके ढहने को लेकर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित स्थानों पर तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। अब सवाल यह है कि क्या केवल ढही हुई नाली की मरम्मत से मामला खत्म हो जाएगा या निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी?

 

जनता की मांग है कि पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *