मिशन शक्ति 5 के तहत नौतनवां पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार नौतनवां पुलिस ने के.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता BNS और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS के साथ-साथ महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, महिला आरक्षी प्रियंका और आस्था तिवारी ने आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों- 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *