निचलौल में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से चार युवकों की मौत, वाहन जब्त

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोपहिया वाहन और डंपर के बीच हुई जोरदार टक्कर में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, महराजगंज भेज दिया है।

वहीं, दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। डंपर मालिक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज ने भी जानकारी दी है।

एक ही हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग हादसे के कारणों तथा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *