अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिलीप त्रिपाठी 

ठूठीबारी, महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *