फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वैगनार कार से 30 पेटी अवैध शराब बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान एक वैगनार कार से 30 पेटी अवैध शराब (बंटी बबली) बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24 वर्ष) निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर, थाना फरेंदा और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26 वर्ष) निवासी भैया फरेंदा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल मुकेश यादव शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 247/2026, धारा 60(1) व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वैगनार कार और शराब को कब्जे में लेकर पुलिस अब शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *